Bihar : स्कूल वैन में छात्राओं के साथ गंदी हरकत, लड़कियों की आवाज सुनकर चौंके लोग

संसू, सहार आरा, क्राइम इंडिया संवाददाता। बिहार के भोजपुर में स्कूल वैन में सवार छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। दो मनचलों में स्कूल वैन में घूसकर स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में  स्कूल वैन में सवार छात्राओं के साथ छेड़खानी की और भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने नागरिकों के सहयोग से दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई गई है।   बुधवार की सुबह  नवादा क्षेत्र से एक निजी विद्यालय का स्कूल वैन छात्र -छात्राओं को लेकर जा रहा था कि उसी दौरान मनचले गाड़ी को रुकवा कर जबरदस्ती गाड़ी पर बैठने की कोशिश करने लगे। गाड़ी पर नहीं बैठने देने पर दोनों द्वारा मैजिक पर सवार छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों  द्वारा युवकों को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन दोनों ही भाग निकले। जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर एकवारी के समीप से पकड़ कर सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां निवासी गोलू कुमार और कनपहरी निवासी  रवि राय को गिरफ्तार किया है। मैजिक चालक की लिखित शिकायत पर दोनों युवकों पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  इस संबंध में सहार थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मैजिक चालक की शिकायत पर  दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पटना के मसौढ़ी थाना के खरांट गांव में बुधवार को जीविका की एक एमआरपी कैडर के साथ नशे में धूत गांव के ही बुक कीपर ने छेड़खानी का प्रयास किया। एमआरपी द्वारा इसका विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। बाद में थाना पहुंची एमआरपी ने उसके खिलाफ लिखित शिकायत कराई। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक जीविका की उक्त एमआरपी को बुधवार को खरांट गांव में एसजेवाई दीदी के घर जाना था और उनका पता उसे खरांट गांव के बुक कीपर वकील यादव से पूछना था। आरोप है कि जब वह खरांट गांव पहुंच एसजेवाई दीदी के घर का पता पूछने बुक कीपर वकील यादव के पास गई तो वह नशे में धूत था। आरोप है कि एमआरपी कैडर ने जब उससे एसजेवाई दीदी का पता पूछा तो वह उसका हाथ पकड़ने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This