पश्चिम बंगाल, हावड़ा से 8.15 करोड़ रुपये बरामदगी में व्यवसायी शैलेश पांडेय समेत चार लोग ओड़िशा से गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस की बैंक धोखाधड़ी रोकथाम शाखा ने शुक्रवार को ओडिशा से तीनों पांडेय भाइयों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम इंडिया संवाददाता, पश्चिम बंगालहावड़ा से 8.15 करोड़ नकदी बरामदगी मामले के मुख्य आरोपित शैलेश पांडेय और उनके भाइयों समेत चार लोगों को कोलकाता पुलिस ने ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। उनके दो भाइयों अरविंद और रोहित पांडेय के साथ एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस की बैंक धोखाधड़ी रोकथाम शाखा ने शुक्रवार को ओडिशा से तीनों पांडेय भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके एक सहयोगी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। उन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा। कुछ दिन पहले हावड़ा के शिवपुर इलाके में एक फ्लैट और एक कार से 8 करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुआ था। सोने और हीरे के गहने भी मिले थे। कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिवपुर में जांच की थी। आरोपितों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी समेत कई आरोप हैं। इस मामले की ईडी ने भी जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच में पुलिस को एक सरकारी बैंक की नरेंद्रपुर शाखा के दो खातों से 77 करोड़ रुपये के लेन-देन का भी पता चला था। इसके साथ 17 और फर्जी बैंक खातों का पता चला। पुलिस ने जब इन बैंक खातों की जांच की तो और करीब 57 करोड़ रुपये के लेन-देन के नए सबूत भी मिले। जांच में अब तक 207 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। रुपये मिलने के बाद से भाइयों के साथ शैलेश फरार हो गया था। कोलकाता एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। एक ऐसे यात्री को गिरफ्तार किया है, जो जींस की कमर के अंदर सोने का पेस्ट सिलकर एक देश से दूसरे देश में आया था। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों की नजरों से युवक बच नहीं पाया। उसे सीआइएसएफ ने हिरासत में लिया। उसे जयपुर ले जाने से पहले जींस की कमर में तीन पैकेट में सोने के पेस्ट के साथ सीआइएसएफ कर्मियों ने पकड़ लिया। युवक सोने के पेस्ट को किस मकसद से ले जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This