अलीगढ़ समाचार : प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, पांच के खिलाफ मुकदमा

अलीगढ़, क्राइम इंडिया संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के सराय मियां इलाके में एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। इस आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव बुर्ज भजन निवासी चंद्र प्रकाश ने छह साल पहले अपनी 25 वर्षीय बेटी नीलम की शादी देहलीगेट क्षेत्र के सराय मियां निवासी अमित कुमार के साथ की थी। इन पर पांच साल का बेटा लकी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर नीलम के साथ मारपीट की जाने लगी। नीलम के माता-पिता ने ससुरालीजनों को कई बार समझाया, मगर यातनाएं बंद नहीं हुई। इधर, गुरुवार शाम को नीलम ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने मायके पक्ष को सूचना दी। उन्होंने यहां आकर पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमित, सास शकुंतला, ससुर महेश चंद्र, दीपक व कुसुम के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This