Chaibasa : चाईबासा सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आदिवासी युवती की मां ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

चाईबासा, क्राइम इंडिया संवाददाता : झारखंड के चाईबासा शहर से सटे पुराना चाईबासा में एरोड्रम के पास सामूहिक दुष्कर्म का शिकार सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती का परिवार अपनी बेटी के साथ खड़ा हो गया है। पीड़ित युवती की मां ने कहा कि इस घिनौने काम से हमारा पूरा परिवार टूट गया था लेकिन मेरी बेटी काफी हिम्मत ही है। उसने हिम्मत दिखाते हुए थाना पर जाने का निर्णय लिया और इस वीभत्स कार्य को करने वाले अपराधियों को सजा देना लेकर आगे आई है। बेटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कंपनी के ऑनलाइन काम में ही वह व्यस्त रहती है। उसे दिन में थोड़ा भी समय अपने लिए नहीं मिलता है। अक्सर शाम को कभी मेरे साथ कभी अपने पापा के साथ या अपनी बड़ी बहन के साथ घूमने आसपास निकलती है। गुरुवार को काम करने के बाद वह शाम को अपने परिचित एक लड़के के साथ घूमने के लिए निकली थी और देर शाम इस तरह की घटना उसके साथ हो गई। हमारा पूरा परिवार बेटी के साथ है जिन दरिंदों ने यह काम किया है। पुलिस उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाएं। हमें चाईबासा पुलिस और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हम लोगों को पूरी उम्मीद है कि आरोपित जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी ताकि भविष्य में बेटियां सुरक्षित रह सके।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This