अकंल जी आपकी पिस्तौल तो नकली है. इतनी सुनते ही रिटायर फौजी ने फायर कर दिए दो राउंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। नौबस्ता आवास विकास कालोनी में नशे में धुत चबूतरे पर बैठे सेवानिवृत्ति फौजी की कमर में लगी पिस्टल देख कुछ बच्चों ने उसे दीपावली की पटाखे वाली पिस्टल कह दी। यह सुनते ही फौजी ने बच्चों के सामने ही पिस्टल से दो हवाई फायर कर उसे असली बताया। फायर होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सैय्यद जुबैर शरीफ ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि नौबस्ता आवास विकास कालोनी में एक नशेबाज व्यक्ति ने पिस्टल से कई फायर कर दिए हैं। वह पहुंचे तो एक मकान के सामने चबूतरे पर नशे में धुत एक व्यक्ति बैठा था। उसके हाथ में पिस्टल देख पकड़ लिया। उसने नाम कानपुर देहात के मूसानगर नगीना निवासी सेवानिवृत्ति फौजी धीरेन्द्र सिंह बताया। वह मूलरूप से आगरा के मनोहर धाम कालोनी का रहने वाला है। रिटायर फौजी धीरेंद्र सिं‍ह के मुताबिक, वह बहन के घर बिधनू जा रहा था। थक जाने पर यहां बैठ गया था। कुछ बच्चे उसकी पिस्टल को नकली और दीपावली पर पटाखे छुड़ाने वाली पिस्टल बता मजाक उड़ा रहे थे। गुस्से में दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, दो खोखे और शस्त्र लाइसेंस आदि दस्तावेज कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This