मुंबई, क्राइम इंडिया संवाददाता। मुंबई से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह सच्चाई उस वक्त लोगों के सामने आई जब नाबालिग बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सोनोग्राफी रिपोर्ट से यह पता चलने के बाद कि लड़की पांच महीने की प्रेग्नेंट है, उसके परिजनों ने शनिवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके के एक पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा, उसने हमें बताया है कि उसके 34 साल के चचेरे भाई ने पहली बार रायगढ़ जिले के कर्जत में उसे अपना शिकार बनाया। इसके बाद से यह सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने कहा, हमने भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और मामले को नेरल पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया है, कर्जत जिनके अधिकार क्षेत्र में आता है। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले मुंबई से ही एक ऐसी चौंकानेवाली घटना सामने आई, जिसमें पता चला कि एक 13 साल की लड़की के सौतेले पिता और मामा उसके साथ डेढ़ साल से दुष्कर्म करते रहे हैं। वर्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाइ की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बीते गुरुवार की शाम को घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, उस दौरान वर्ली पुलिस के अधिकारी गश्त पर थे। तभी उनकी नजर एक नाबालिग लड़की पर पड़ी, जो सदमे की स्थिति में थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने सारी सच्चाई बता दी जिस बारे में सुनकर सभी हैरान रह गए थे।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198