हापुड़, क्राइम इंडिया संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला उसके पुत्र और पुत्रवधु पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा के रहने वाली घर्मवती ने बताया कि वह मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चाय का खोखा चलाती है। 22 अक्टूबर की रात खोखा बंद कर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही रहने वाले बब्लू उर्फ लोकेश ने पीड़िता के पुत्र के ऊपर थूक दिया। शिकायत करने पर आरोपित ने अपने पक्ष के मोहल्ला गणेशपुरा के रहने वाले पप्पू, प्रदीप और अजय को मौके पर बुला लिया। इन सभी आरोपितों ने लाठी-डंडों और राड से महिला पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी पर पीड़िता का पुत्र देवेंद्र और पुत्रवधु सुंदरी भी वहां आ गई। दोनों ने पीड़िता को बचाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए आरोपितों ने पुत्र और पुत्रवधु को भी लाठी-डंडों से पीटा। विवाद में पीड़िता उसका पुत्र और पुत्रवधु गंभीर रुप से घायल हो गई। विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 71854
Total views : 73487