पटना क्राइम : पटना के शोरूम में महिला से सूट का नाप लेने के दौरान गंदी हरकत; सीसीटीवी में सब कैद

पटना, क्राइम इंडिया संवाददाता। राजधानी में एक महिला के साथ शोरूम में गंदी हरकत की खबर सामने आई है।बुद्धा कालोनी थाने में पत्नी से गंदी हरकत का विरोध करने पर पति को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने एक कपड़े के शोरूम मालिक और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष नीहार भूषण ने बताया कि घटना की जांच का जिम्मा दारोगा अरविंद कुमार को सौंपा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। बताया जाता है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला बोरिंग कैनाल रोड स्थित कपड़े के शोरूम में दिवाली पर सूट लेने गई थी। उसने सूट लेने के बाद दुकान के कर्मचारी को नाप लेने के लिए कहा। इस दौरान वह महिला से गंदी हरकत करने लगा। इसके बाद महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। जब उसके पति ने दुकानदार वसीम से शिकायत की तो सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला के पति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर प्राथमिकी कराई। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह उस दुकान की नियमित ग्राहक हैं। पिटाई से उसके पति के नाक और मुंह से खून आ गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा अरविंद कुमार को दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए भेज गया था। जहां जांच में पाया गया कि दुकान का कर्मचारी महिला के पति को बेरहमी से पीट रहा है। प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत होता है। पिटाई करने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है। महिला से छेड़छाड़ के आरोपित की पहचान हो गई है। दोनों आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के पति की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में और धाराएं भी जुड़ सकती हैं।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This