सामूहिक दुष्कर्म मामले में गरमायी राजनीति, कांग्रेस बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष ने पीड़िता के लिए मांगी सुरक्षा

फतेहपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। असोथर क्षेत्र के गांव में दशहरा मेला देखकर लौट रही किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। पुलिस की शिथिलता का आलम यह है कि अभी तक दो नामजद आरोपित गिरफ्तार नहीं किये जा सके हैं। मंगलवार की शाम गांव पहुंचे कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष अनिल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके फरार आरोपितों के घरों की कुर्की की कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इसके साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने के लिए भी अफसरों से कहा है। असोथर के एक गांव में 16 अक्टूबर की शाम किशोरी अपनी मां के साथ दशहरा मेला देखने गए थी। लौटते समय रात के अंधेरे में रास्ते से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर लिया था और सामूहिक दुष्कर्म के बाद बाइक में बिठा घर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित सनी सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपित अभी फरार हैं। फरार आरोपित अंशू सिंह व नितिन सिंह सगे भाई है। कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष अनिल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकत की। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की निंदा की और एएसपी अनिरुद्ध कुमार से मिलकर आरोपितों के घर पर कुर्की व पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। कांग्रेस नेताओं को पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और अब फरार आरोपितों के परिवार वाले धमकी दे रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अखिलेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, जिला प्रवक्ता डा. अतुल, आरटीआई के प्रदेश महासचिव निशांत प्रताप सिंह, शिवाकांत तिवारी, राजीव लोचन निषाद, वीरेंद्र चौहार, उदित अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This