Ghaziabad : मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद, क्राइम इंडिया संवाददाता। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली पुलिस  ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद अशोक विहार कॉलोनी के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम देर रात अशोक विहार कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने कॉलोनी के बाहर एक रास्ते पर तीन बदमाशों के खड़े होकर लूट की योजना बनाते देखा, जिसके बाद इस बात की सूचना उसने पुलिस काे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। यह देख उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार  बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सूरजपुर जिला बागपत का लक्ष्य शर्मा बताया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This