Punjab, क्राइम इंडिया संवाददाता : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के फिरोजपुर की जीरो लाइन से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। इस जखीरे में AK-47 समेत बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसी ने आशंका जताई है कि इन हथियारों का उपयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में किया जाना था, लेकिन उससे पहले यह बरामद कर लिए गए। Punjab: भारतीय सुरक्षा एजंसियों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सतर्कता ने आतंकियों की बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले रोक दिया। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर में हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, “कल शाम 7 बजे के आसपास जीरो लाइन पर तलाशी के दौरान BSF को हथियार और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा मिला।
Edited By : Rahman











Total Users : 73297
Total views : 75431