उत्तराखंड, क्राइम इंडिया संवाददाता, अंकिता हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि पुलकित के साथ ही आरोपी सौरभ और अंकित पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है. अब ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर की धाराएं लगने के बाद आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर भी चले हैं. अब अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगाया गया है, ऐसे में वनंतरा रिजॉर्ट और स्वदेशी आयुर्वेदिक फैक्ट्री पर क्या बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी.
Edited By : Rahman











Total Users : 73297
Total views : 75431