पश्चिम बंगाल : हावड़ा के शालीमार में सुबह- सुबह भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता । हावड़ा के बी गार्डन थाना अंतर्गत शालीमार पांच नंबर गेट इलाके में रविवार सुबह-सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कई दुकानें जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने दो इंजनों की मदद से इस आग पर काबू पाया। आग से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इस अग्निकांड में कम से कम आठ दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसमें खाने पीने से लेकर मोबाइल की और अन्य दुकानें शामिल हैं। बताया गया कि सुबह में कई दुकानों से एक साथ धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके वारदात पर पहुंची। साथ ही बी गार्डन थाने की पुलिस भी पहुंची। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दुकानों के पास ही कुछ प्लास्टिक को जमा करके रखा गया था, जिसमें संभवतः आग लगने के कारण आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग के चलते इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This