यूपी आगरा, क्राइम इंडिया संवाददाता। आगरा में शाहगंज इलाके में रहने वाली किशोरी को बस्ती के नाबालिग ने बहाने से घर बुला लिया। उसे नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांध बेड के नीचे छिपा दिया। घर आने के बाद मां ने पुत्री को नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। आरोपित के घर पहुंचकर तलाशी लेने पर बंधक बनी पुत्री को बरामद कर लिया। मामले में आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना 27 अक्टूबर की है। शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला के अनुसार वह 27 अक्टूबर को बाजार गई थी। अपनी 15 वर्षीय पुत्री और छाेटे पुत्र को घर पर छोड़ गई थी। दो घंटे बाद घर आई तो पुत्री गायब थी। उसे लगा कि कहीं आसपास चली गई होगी। काफी देर तक नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे कुछ लोगों ने पुत्री को बस्ती के ही एक किशोर द्वारा अपने साथ लेकर जाने की जानकारी दी। महिला के अनुसार वह आरोपित के घर पहुंची तो उसने पुत्री के बारे में अनभिज्ञता जताई। जिस पर आरोपित के घर की तलाशी ली। वहां एक कमरे में बेड के नीचे किशोरी मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। किशोरी अर्ध बेहोशी की हालत में थी। सामान्य होने पर पुत्री ने बताया कि आरोपित ने उसे सोन पपडी खाने को दी थी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मामला खुलने पर आरोपित घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अगवा कर बंधक बनाने व नशीला पदार्थ खिलाने की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपित भी नाबालिग बताया गया है, उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198