ऋषिकेश, क्राइम इंडिया संवाददाता: उत्तरकाशी से चरस लाकर ऋषिकेश में बेचने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो माह पूर्व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे चरस खरीदने वाला पुलिस की ओर से वांछित घोषित किया गया था। उक्त आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पूर्व में अभियान के तहत गठित टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत तीन सितंबर को आरोपित राजवीर पुत्र तोता सिंह निवासी ग्राम भैंत तहसील डुंडा जिला उत्तरकाशी को पल्सर मोटरसाइकिल पर 172 ग्राम चरस की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में राजवीर ने बताया कि यह चरस वह उत्तरकाशी से लाया था, जो कि राकेश निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश ने फोन करके मंगाई गई थी। इससे पूर्व भी राकेश ने उससे चरस मंगाई थी। राकेश उससे चरस सस्ते दामों पर खरीद कर ऋषिकेश क्षेत्र में बेचता है। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के बाद उक्त व्यक्ति उपरोक्त के संबंध में समस्त जानकारियां प्राप्त कर जांच की गई तो उक्त तथ्य सही पाए गए, जिसके बाद राकेश को उक्त अभियोग में वांछित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि राकेश के संबंध में समस्त जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। विवेचना अधिकारी शिव प्रसाद डबराल और गठित टीम ने आरोपित को राकेश पुत्र पाती लाल साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को देहरादून रोड ऋषिकेश से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। एक कंपनी में कार्यरत रायवाला निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन की तरफ से उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी में काम करती हैं। 28 अक्टूबर से वह संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। न्होंने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि लापता युवती की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198