उजियारपुर समस्तीपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता: अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार दिनों तक अपने घर में रखा और अश्लील हरकत की। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि घटना की छानबीन और पीड़िता से पूछताछ के बाद अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली वार्ड-14 निवासी नन्हकी पासवान तथा उसके दोनों पुत्र सुनील पासवान और विपिन पासवान को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित द्वारा किशोरी के गले में गमछा बांधकर गांव में घुमाया गया और अपने घर में उसके साथ अश्लील हरकत भी की गई। अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने आरोपितों को हिरासत में लेकर महिला थाना को सौंप दिया था। बता दें कि किशोरी को बंधक बनाकर उसे घर में रखने और अश्लील हरकत के आरोप में महिला थाने में एक नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने बताया कि 29 अक्टूबर की दोपहर वह घर से आटा पिसाने के लिए चक्की पर गई थी, जहां आरोपित विपिन पासवान पहले से मौजूद था। अचानक वह गिर पड़ा। मदद के लिए उसके पास पहुंची। इसी बीच आरोपित की मां वहां पहुंच गई और उसके गले में गमछा लगाकर घिसियाते हुए अपने घर ले जाकर कैद कर दिया। वह अपने पुत्र से शादी का दबाव बना रही थी। इस दौरान विपिन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। 31 अक्टूबर को वह किसी तरह भागकर लड़की अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के स्वजन आरोपित के घर पहुंचे, जहां आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौच की। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की गई है
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198