चंडीगढ़ में स्कूल टीचर कर रहा था छात्रा का यौन शोषण, हंगामे के बाद शिक्षक गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

चंडीगढ़, क्राइम इंडिया संवाददाता  सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक स्कूल शिक्षक को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित शिक्षक सरकारी स्कूल में कार्यरत है और पुलिस ने उसे बुधवार रात गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर स्कूल की ही एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने शिक्षक पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज उसे जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित टीचर पर स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपित शिक्षक पिछले एक महीने से छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा ने परेशान होकर घर वालों को शिकक्ष की करतूत बताई, जिसके बाद पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर सीधा पुलिस के पास पहुंचे थे। परिजनों की  शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रात को पुलिस स्टेशन पर शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा भी हुआ था। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके अलावा स्कूल प्रिंसिपल को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, जहां पीड़िता ने प्रिंसिपल को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि सोशल वेलफेयर के किसी भी चाइल्ड वेलफेयर यूनिट को मामले की जानकारी नहीं है। इससे पहले भी शहर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर यौन शोषण का मामला सोशल वेलफेयर के पास पहुंचा था। 2021 में यह घटना हुई थी। चाइल्ड वेलफेयर यूनिट द्वारा स्टूडेंट्स की काउंसलिंग करने पर यह मामला झूठा पाया गया था।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This