बांका बिहार, क्राइम इंडिया संवाददाता : प्रखंड के एक गांव की मैट्रिक की छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह गुरुवार देर संध्या शौच को घर से बाहर गई थी। तभी पहले से सड़क पर मौजूद दो युवकों ने बाइक पर बैठा सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। रोने और चिल्लाने पर आरोपितों ने शुक्रवार की करीब तीन बजे गांव के पास बाइक से उतारकर भाग गया। आरोप है कि युवकों ने उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जाते-जाते कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। घर लौटने पर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है । इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही छात्रा का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। रजौन में संझा रेलवे हाल्ट के पास गुरुवार की सुबह चकमहमुद गांव निवासी छोटे मंडल की पत्नी शीला देवी जख्मी हालत में मिली थी। जहां इलाज के क्रम में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी। इस बाबत घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को मृतका के स्वजनों ने ससुराल वाले पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज के कारण शीला की हत्या की गई है। इस बाबत धनकुंड थाना क्षेत्र के भतूवा चक निवासी मृतका के पिता पांचू मंडल ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने को लेकर केस दर्ज कराया है। बताया कि ससुराल वालों ने दहेज को लेकर मेरी पुत्री की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर साक्ष्य मिटाने के मकसद से फेंक दिया था । मृतका के पिता ने पुत्री की सास, ससुर, देवर एवं दामाद के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने कहा कि शीला के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। मृतका को छह माह का एक पुत्र है। इस घटना को लेकर मृतका के मायके वाले का रो -रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 71613
Total views : 73122