औरंगाबाद : बेटे को ट्यूशन पढ़ाने आती थी शिक्षिका, पिता ने शराब पीकर किया दुष्कर्म

 औरंगाबाद, क्राइम इंडिया संवाददाता। बच्चों के शिक्षक को सम्मान देने की भारतीय परंपरा को औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शराबी ने तार-तार कर दिया। मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने उसी शिक्षिका से दुष्कर्म कर डाला, जो उसके बेटे को ट्यूशन देने रोजाना घर आती थी। आरोपित गांव में ही मोबाइल टावर का संचालक है, उसने उसी टावर के कंट्रोल रूम में शिक्षिका से दुष्कर्म किया। घर लौटकर शिक्षिका ने पति को आपबीती सुनाई और बुधवार की सुबह पति के साथ औरंगाबाद महिला थाने में जाकर नामजद प्राथमिकी कराई। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार है। महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि घटना के समय आरोपित चंदन शराब के नशे में था। वह गांव के ही मोबाइल टावर पर ड्यूटी करता है। पीड़िता के बयान पर चंदन के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात चंदन के बेटे को होम ट्यूशन देकर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव से बाहर निकलते मोबाइल टावर के समीप चंदन पहले से खड़ा था, उसने उसे जबरन रोक लिया और टावर के कंट्रोल रूम में ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। शोर मचाने पर गला दबा दिया और हत्या की धमकी दी। जिससे वह सहम गई। पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी है और परिवार के भरण-पोषण में पति की मदद के लिए आसपास के घरों में बच्चों को ट्यूशन देती है। चंदन के घर भी उसके बच्चों को पढ़ाने नियमित जाती थी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This