मेरठ, क्राइम इंडिया संवाददाता। काजल से साजिया बनी युवती को शादी के बाद पति व उसके परिवार की सच्चाई का पता चला। शादी के बाद युवक के घर दूसरी महिलाओं का आना जाना शुरू हो गया। युवती के विरोध करने पर परिवार ने प्रताड़ित किया। परिवार का साथ नहीं होने की वजह से युवती ससुराल में रहने को मजबूर हो गई। प्रताड़ना बढ़ने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती पुलिसकर्मियों को सुनाई और पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी काजल का प्रेम प्रसंग लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी शादाब से चल रहा था। युवती ने स्वजन के विरुद्ध जाकर शादाब से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद शादाब ने काजल का मतांतरण कराकर उसका नाम साजिया रख दिया। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद काजल को शादाब के अन्य महिलाओं से संबंध होने के बारे में पता चला। विरोध करने पर काजल के साथ मारपीट की गई। ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ने पर काजल शुक्रवार दोपहर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पति समेत ससुरालियों पर जबरन मतांतरण, मारपीट व देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि जांच के बाद शादाब समेत उसके परिवार पर कार्रवाई की जाएगी। मेरठ: कुत्ते की मौत से सदमे मे आई युवती पानी की टंकी से कूद गई। गंभीर हालत में युवती को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने युवती को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव में शुक्रवार सुबह 10 बजे युवती गौरी (24) पानी की टंकी से कूद गई। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि इस युवती ने हाल ही में नीट क्वालीफाई किया है। पिता संजय त्यागी ने बताया कि वह जानवरों से अत्यधिक प्यार करती है। बुधवार को सड़क पर किसी कुत्ते की मौत हो गई थी। जिसके बाद से बेटी रात भर सदमे में थी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71584
Total views : 73092