Rewari : युवक की आत्महत्या का मामला, तीन दिन बाद मिला सुसाइड नोट; सात लोगों पर FIR दर्ज

रेवाड़ी, क्राइम इंडिया संवाददाता। जिले के गांव लूखी में एक व्यक्ति द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तीन दिन बाद स्वजन को मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है। स्वजन ने सुसाइड नोट नाहड़ चौकी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार एक नवंबर को गांव लूखी के रहने वाले सुधीर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। स्वजन की सूचना पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय सुधीर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया था। शुक्रवार को स्वजन सुधीर के कमरे से उनके कपड़े निकाल रहे थे। इसी दौरान स्वजन को सुधीर की पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सुधीर ने लिखा है कि गांव खैराना के रहने वाले महेश व नरेश प्रधान, भोजावास के रहने वाले रविंद्र, ऊंचा जमालपुर के रहने वाले प्रेम सरपंच, लूखी के रहने वाले संदीप, गोमला-गाेमली के रहने वाले निरंजन शर्मा व ढाणी ठेठराबाढ़ के रहने वाले वीर सिंह के साथ पैसों का लेन-देन था। आरोपित पिछले चार-पांच साल से उसका हिसाब नहीं कर रहे, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। सुधीर के पिता सोमपाल ने शुक्रवार की शाम नाहड़ चौकी पुलिस को सुसाइड नोट मिलने की सूचना दी। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया। सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे सुधीर ने आरोपितों से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This