Rewari : कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत, शनिवार देर शाम मिले दोनों के शव

रेवाड़ी, क्राइम इंडिया संवाददाता : जिले के गांव कन्हौरा में कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस को मौके पर शराब की खाली बोतल भी मिली है। दोनों के शव कुएं से निकलवा कर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भेज दिए। आज शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम सूचना मिली कि गांव कन्हौरा में कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची रोहडाई थाना पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकलवाए। एक युवक के हाथ पर नाम लिखा हुआ था, जबकि दूसरे युवक की जेब से पुलिस को एक मोबाइल मिला। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए मृतकों की शिनाख्त गांव कन्हौरा के रहने वाले अमन व अमित के रूप में हुई। पुलिस को कुएं के निकट से शराब की बोतलें भी मिली है। अमन व अमित मजदूरी करते थे। दो दिन पहले दोनों घर से काम पर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। अंदेशा है कि शराब के नशे में एक युवक का संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया और दूसरा युवक उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। कुएं में गिर कर दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिए। पुलिस रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराएगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This