जालंधर, क्राइम इंडिया संवाददाता। बीबी जागीर कौर ने स्पष्ट किया है कि वह सिख समुदाय के लाभ के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर चुनाव लड़ेंगी। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को एक और मौका दिया है। शिअद अनुशासन समिति अध्यक्ष एसएस मलूका ने रविवार को बैठक के बाद कल सोमवार को बीबी जागीर कौर को 12 बजे चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में अपनी बात रखने के लिए बुलाया है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उन्हें पार्टी से नहीं हटा सकता। उन्होंने कहा कि वह एसजीपीसी को को स्वतंत्र देखना चाहती हैं। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख पंथ की आवाज यह है कि शिरोमणि समिति का धार्मिक दर्जा बहाल किया जाए। बीबी जागीर कौर ने कहा कि अगर सुधार नहीं किया गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। इससे पहले भी उन्होंने शिरोमणि समिति में सुधारों की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि सिखों में समान विचारधाराओं की कमी के कारण बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा उठा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अकाली दल ने एसजीपीसी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
- मुझे सूचित किया जाना चाहिए कि शिरोमणि अकाली दल के संविधान की किस धारा के अनुसार मुझे निलंबित किया गया है।
- जब मेरे खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, उस समय तक पार्टी ने किसी भी सदस्य को एसजीपीसी के अध्यक्ष के लिए अपना अधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया था। ऐसे में मुझे निलंबित क्यों किया गया।
- यदि मेरे खिलाफ कोई लिखित शिकायत है तो उसका ब्यौरा मुझे दिया जाए।
- जब शिरोमणि अकाली दल का पूरा ढांचा प्रधान ने ने भंग कर दिया है और केवल वर्किंग कमेटी ही अस्तित्व में है तो मुझे बताया जाए कि कार्यसमिति की बैठक कब हुई और अनुशासन समिति का गठन कब किया गया।
- अनुशासन समिति द्वारा मुझे पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही निलंबित किए जाने से पूर्व उन्हें सुना गया। कहा कि बिना सुनवाई के किसी को निलंबित करना शिरोमणि अकाली दल के संविधान के नियमों खिलाफ है।
Edited By: Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198