सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा, मार्निंग वाक करने निकले दादा-पोते पर पलटा ट्रक; किशोर की मौके पर ही मौत

सुलतानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। सुबह टहलने निकले दादा और पोते पर अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से किशोर की मौत हो गई। जबकि वृद्ध घायल हो गया। हादसा शनिवार की सुबह जिले के धम्मौर कस्बे में हुआ। आक्रोशित लोगों ने मार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किया। श्रीराम धम्मौर इंटर कालेज में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। सुबह वह पोते गोलू (17) के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान खेतकुरी मोड़ के पास रायबरेली से सुलतानपुर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। गोलू उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, श्रीराम भी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया, फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। कस्बे के लोगों का कहना है कि घनी आबादी होने के बावजूद हाईवे पर वाहन अनियंत्रित रफ्तार से चलते हैं। इस कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर नियंत्रण के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। एसओ श्याम सुंदर ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है। मशीन मंगाकर उसकी मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया जा रहा। इन दिनों पुलिस का यातायात माह चल रहा है, इसके बावजूद यातायात नियमों का अनुपालन होता नहीं दिख रहा। तेज रफ्तार, ओवर लोडिंग के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर वाहन ऐसे चालक चला रहे हैं जो अप्रशिक्षित हैं, इनकी लापरवाही के कारण भी मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बनती है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This