पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां समलैंगिकता के शक में एक लड़की को कथित रूप से ऐसी यातनाएं दी गईं, जिसके बारे में सुनकर लोगों की रूह कांप गई। आरोप है कि दो युवकों ने हैवानों की तरह उस पर अनगिनत वार किए। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर गर्म लोहे की राड से भी कई हमले किए। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना के बारे में बताया गया कि मुर्शिदाबाद के सागरदीघी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की 25 अक्टूबर को पड़ोस में ही अपनी सहेली के घर में रुकी थी। इसी बीच रात करीब 11 बजे पड़ोस के दो युवक वहां आ धमके। उन्होंने लड़की के कमरे में जबरदस्ती घुस आए। साथ ही पूछा कि तुम दोनों एक साथ कमरे में क्या कर रही हो। इसके बाद हैवानों ने लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने लड़की को बेरहमी से पीटा। उसको असहनीय यातनाएं दीं। लड़की दोनों दरिंदों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लोहे की राड तक से कई वार किए। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। वहीं, दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार के साथ ही इलाके के लोग आरोपितों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Edited By : Rahman











Total Users : 71854
Total views : 73487