पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता, कोलकाता। कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बुधवार को नई दिल्ली में कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास से पूछताछ की है। सूत्रों ने बताया कि कोयला तस्करी की जांच में पहले ही एसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम सामने आया था। ईडी ने उन्हें जानकारी की पुष्टि के लिए तलब किया था। वह कालीघाट थाने के प्रभारी हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया था। ईडी अधिकारियों ने एसीपी शांतनु के पास से कई दस्तावेजों की मांग की थी। ईडी पहले ही एसीपी शांतनु से पूछताछ कर चुकी है। उनके पास से मिले कुछ के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बीरभूम तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी कारोबारी राजीब भट्टाचार्य से भी बुधवार को नई दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ की गई है। अनुब्रत के करीबी मलय पिट को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एसीपी शांतनु इस साल की शुरुआत में ही चर्चा में आ गए थे। राज्य पुलिस के सह-संयोजक का पद संभालने वाले शांतनु का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मां कहकर संबोधित किया था। ईडी बंगाल के कुल आठ आइपीएस को कोयला तस्करी मामले में तलब कर चुकी है। इस सूची में राजीव मिश्रा, सुकेश जैन, ज्ञानवंत सिंह, श्याम सिंह, कोटेश्वर राव, एस सेल्वमुर्गन, तथागत बोस शामिल हैं। ईडी अधिकारियों ने ज्ञानवंत सिंह से कई बार पूछताछ की। उनसे दो बार दिल्ली और एक बार कोलकाता में पूछताछ की गई। ईडी ने मवेशी तस्करी के मामले में ज्ञानवंत सिंह को भी तलब किया गया था। आकाश मघरिया डीसी साउथ के पद पर नियुक्त होने से पहले लंबे समय तक पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। हालांकि, इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ज्ञानवंत सिंह और आकाश मघरिया को राजनीतिक कारणों से तलब किया गया है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71613
Total views : 73122