पश्चिम बंगाल : मोबाइल गेम फ्राड मामले में ईडी की छापेमारी, 22.82 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टो करेंसी जब्त

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। महानगर में ई-नगेट आनलाइन मोबाइल गेम फ्राड मामले में शुक्रवार को ईडी ने फिर छापेमारी की। यह तलाशी अभियान क्रिप्टो करेंसी को लेकर चलाया गया है, जिसमें पीएमएलए, 2002 के तहत 22.82 करोड़ रुपये मूल्य के 150.22 बिटकाइन को फ्रीज किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ई-नगेट आनलाइन धोखाधड़ी मामले में आरोपित आमिर खान के एक अन्य सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित विक्रम सिंह गांधी को पुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बेलेघाटा के एक फ्लैट से पकड़ा था। फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ फरवरी 2021 में कोलकाता पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की। एजेंसी ने सितंबर में बताया था कि खान और मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन, ई-नगेट्स से संबंधित अन्य लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है और उस समय 12.83 करोड़ मूल्य के बिटकाइन फ्रीज किए थे। उसी दौरान आमिर खान के आवास की पहले तलाशी ली गई थी और वहां से 17.32 करोड़ रुपये जब्त किया गया था। ईडी की छापेमारी के बाद आमिर फरार हो गया था। बाद में कोलकाता पुलिस ने आमिर को दिल्ली के निकट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। धोखाधड़ी के इस मामले में अभी पिछले माह ही उसके सहयोगी रुमेन को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने करीब तीन सौ बैंक खातों के माध्यम से पूरे फ्राड को अंजाम दिया था।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This