पटना, क्राइम इंडिया संवाददाता पटना : दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने रविवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और इसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। स्वजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमरेश कुमार और निरहुआ ने हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधक बना लिया। कुछ दूर खेत में ले जाकर आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। लोक-लाज से स्वजनों ने मामला को शांत करा दिया, लेकिन आरोपितों द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता स्वजनों के साथ थाना पहुंचकर आरोपित अमरेश कुमार व निरहुआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे अमरेश कुमार और निरहुआ ने रोक लिया। इसके पहले वो कुछ समझ पाती वो लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। आसपास किसी के न रह पाने के कारण नाबालिग को मदद भी नहीं मिल सकी। दोनों ही लड़के उसे पास के खेत में ले गए, जहां बंधकर बनाकर उसके साथ बारी-बारी से गंदा काम किया। इस दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया। लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी से घटना के विषय में बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। डर के कारण लड़की ने स्वजनों को वारदात की जानकारी नहीं दी। इस बीच लड़कों ने घटना का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लड़की ने परिवार को अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198