जोधपुर : घर में घुसे चोरों ने पति के सामने पत्नी से किया गैंगरेप, 24 घंटे कमरे में नजरबंद रहा दंपति

जोधपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने पहले घर में जमकर लूटपाट की। फिर इसके बाद जाते जाते पति के सामने उसकी पत्नी से दुष्‍कर्म किया। घटना के बाद दंपति इतना डर गया कि एक दिन तक उसने खुद को कमरे में बंद रखा और एक दिन बाद पुलिस स्टेशन जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस सकते में आ गई। फिलहाल पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। राजस्थान के सिरोही जिले के रोहिडा थाना इलाके की है जिसके बाद डरे सहमे पति पत्नी ने घटना के 24 घंटे बाद थाना पहुंचकर आपबीती बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार घटना सिरोही के रोहिड़ा थाना इलाके की है। रोहिड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। पीड़‍ित ने बताया कि बुधवार रात को वह और उसकी पत्नी मोबाइल देख रहे थे। इस दौरान 4 बदमाश चोरी करने की नीयत से घर में घुसे और उनको चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान कुछ रुपए और चांदी के पायजेब मिली , जिनको जेब में रख लिया। चोरों ने और भी रुपए मांगे तो उसने नहीं होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि घर में रुपए कम मिलने पर बदमाशों ने उसके कपड़े उतारकर न्यूड कर दिया। कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब में 1400 रुपए मिले जिनको भी उन्होंने जेब में रख लिया। इसके बाद सभी बदमाशों ने उसके सामने उसकी पत्नी के साथ दुष्‍कर्म किया। घटना से पति – पत्नी इतना डर गए कि एक दिन घर से बाहर नहीं निकले। शुक्रवार दोपहर हिम्मत कर दोनों थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना इतना डर गए कि पूरे 1 दिन तक घर में ही रहे। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने हिम्मत जुटाई और केस दर्ज करवाने थाने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ममता गुप्ता भी रोहिड़ा थाना पहुंची। उन्होंने पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली और मुआयना किया। इसके बाद विवाहिता का सिरोही अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस के अनुसार घटना के 4 आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है जिनके बारे में पुलिस शीघ्र ही खुलासा करेगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This