भोपाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। भोपाल के हबीबगंज से ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, हबीबगंज इलाके में 75 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़ित वृद्ध महिला से आधी उम्र का है। इस हादसे के कारण वृद्ध महिला की हालत नाजुक हो चुकी थी। वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में आराम होते ही उसने पुलिस में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपित युवक को शाहपुरा में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक अविवाहित है। पुलिस के अनुसार पीड़ित 75 वर्षीय वृद्ध महिला अपने 11 सौ क्वार्टर के समीप झुग्गी बनाकर अपने परिवार के साथ रहती है। वहीं शाहपुरा का 38 वर्षीय युवक नीरज वृद्ध महिला को पहले से जानता था। महिला और आरोपित दोनों ही निमाड़ इलाके के रहवासी हैं। आरोपित का महिला के घर पर आना – जाना बना हुआ था। 11 सौ क्वार्टर इलाके में महिला एक मंदिर के निकट बैठी रहती थी जहां उसे लोग जो दे जाते, वह उसे खा लेती थी। आरोपित भी महिला को मिले खाने को बैठ कर खाता था। 26 अक्टूबर के दिन को वृद्धा अपनी झुग्गी में थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं था। आरोपित ने देखा कि महिला अपनी झुग्गी में अकेली है, जिसके बाद वह उसकी झुग्गी में गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद से ही वृद्ध महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला को अस्पताल में लेकर जाया गया। इलाज के बाद जब उसकी तबियत में सुधार हुआ तो उसने जाकर पुलिस में एफआइआर कराई, जिसके बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के बारे में जब पूछताछ की गई तो पता चला कि, वह महिलाओं और बच्चियों पर बुरी नजर डालता था। वह पहले भी कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चूका था, लेकिन कभी किसी ने शिकायत नहीं की थी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198