इंदौर, क्राइम इंडिया संवाददाता। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक नौ साल की बच्ची का कथित तौर पर एक कंस्ट्रक्शन साइट से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदौर के पुलिस उपायुक्त अमित तोलानी ने संवाददाताओं से बात करते हुए जानकारी दी कि दुष्कर्म की घटना से जख्मी हुई बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा, शहर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित इस निर्माणाधीन स्थल पर दुष्कर्म की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई है। यहां बच्ची के पिता एक सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करते हैं। पुलिस उपायुक्त तोलानी ने कहा, इस दिन बच्ची वहां बनी एक छोटी सी झोपड़ी के अंदर अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, तभी 32 साल का आरोपित शख्स चुपके से उसे वहां से उठा ले गया। उन्होंने आगे जानकारी दी, आरोपित शख्स बच्ची को कंस्ट्रक्शन साइट के दूसरी छोर पर लेकर गया और वहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती की। इस दौरान बच्ची के शरीर में कई जगह चोटें आईं और खून भी बहने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में बच्ची के रोने की आवाज उसके माता-पिता उसे बचाने के लिए मौके पर आए और आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल में एडमिट कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साइट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ लिया, जो इंदौर के ही अहिरखेड़ी गांव का रहने वाला है। शनिवार शाम को गिरफ्तार हुए आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला। अधिकारी ने बताया, आरोपित शख्स पर अपहरण, दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198