पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। वीरभूम जिले के साइंथिया इलाके में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष के दौरान हुई बमबाजी में सद्दाम नामक एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। बम के धमाके से उसके हाथ-पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। अस्पताल में भर्ती सद्दाम की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इलाके पर वर्चस्व जमाने को लेकर सत्ताधारी पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष के बाद इलाके में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आरोप है कि तुषार मंडल गुट के लोगों ने बमबाजी की। तुषार मंडल के लोगों ने सद्दाम के चाचा को पकड़ रखा था। वह उन्हें छुड़ाने जा रहा था, तभी बम की चपेट में आ गया। संघर्ष की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सद्दाम को घायल हालत में पड़ा देखा था। उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैसे वारदात हुई और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही यहां फैजुल नामक एक युवक की हत्या हुई थी। यह इलाका तृणमूल के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल का गढ़ माना जाता है, जिन्हें मवेशी तस्करी कांड में गिरफ्तार किया गया है और वे फिलहाल आसनसोल की जेल में बंद हैं। सूत्रों का कहना है कि अनुब्रत के जेल जाने के बाद तृणमूल के जिला संगठन में गुटबाजी बढ़ी है। यह संघर्ष उसी का नतीजा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया और वहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बर्द्धमान मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत अब भी गंभीर है। सिउड़ी से तृणमूल विधायक विकास चौधरी ने कहा कि स्थानीय विवाद के चलते यह झड़प हुई। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाया है कि तुषार मंडल गुट के लोगों ने उस पर बमबारी की है। दोनों ही सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल से जुड़े हुए हैं। गंभीर हालत में सद्दाम को सैंथिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोपहर के समय अचानक दोनों ओर से बमबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सद्दाम को घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा। उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस झड़प के सिलसिले में अब 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198