इंदौर : इंस्टाग्राम पर दो लड़कियों को हुआ प्यार

इंदौर भोपाल, क्राइम इंडिया संवाददाता । इंदौर में दो समलैंगिक युवतियों के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है, लेकिन युवतियों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों को शहर के थाने जाना पड़ गया। दोनों ने एक दूसरे पर प्रेम में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। थाने की पुलिस भी घंटों तक दोनों की काउंसलिंग में लगी रही और अंत में मामले की जांच का आश्वासन देकर दोनों को वापस भेजा गया। दरअसल, इन दोनों युवतियों की बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी, जिसके बाद बात आगे बढ़ी और वह दोनों साथ रहने लगी। इंदौर के विजय नगर के टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती गुजरात के वडोदरा की रहने वाली है। उसने शुक्रावार को देर रात थाने में आकर शीतल नगर की एक युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवती से हुई थी, जो एक कॉल सेंटर में काम करती है। उसने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दीपावली के पहले वह वड़ोदरा से इंदौर आ गई। इसके बाद वह दोनों एक साथ रहने लगी। युवती ने बताया कि शीतल नगर की रहने वाली युवती ने उसका नाम देव रखा है और अपने प्रेमी की तरह मेरे साथ पेश आने लगी। युवती ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही उसे अपनी प्रेमिका पर शक होने लगा, जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की निगरानी शुरू कर दी। युवती ने बताया कि शुक्रवार को उसकी प्रेमिका का फ़ोन काफी देर तक व्यस्त बता रहा था। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंच गई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि देव मुझपर शक करती है और जब भी मैं किसी दूसरी लड़की से बात करती, देव मेरा फोन चेक करने लगती। प्रेमिका ने बताया कि शुक्रवार को जब हम दोनों के बीच बहस हुई तो मैंने देव को एबी रोड के पास एक माल के बाहर मिलने बुलाया। बता दें कि शिकायतकर्ता युवती की वड़ोदरा में लापता होने का मामला भी दर्ज है। प्रेमिका ने इस पूरी घटना को कॉल पर अपने रिश्तेदारों को बताया, जिसके बाद रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस से बात की और कहा कि वह नजदीकी थाने पहुंचे। जैसे ही प्रेमिका विजय नगर थाना पहुंची, उसी वक्त वडोदरा के एसआइ से उसकी बात करवाई गई। एसआइ ने बताया कि देव के परिवार को वालों को भी उसकी तलाश है। टीआइ ने बताया कि रात 3 बजे तक युवतियों की काउंसलिंग की गई।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This