शादी के दूसरे दिन ही पत्‍नी करने लगी शापिंग की जिद, मायके के करीब वाले मार्केट में पहले से थी सेटिंग

गड़खा, क्राइम इंडिया संवाददाता। बिहार का ये शख्‍स शादी करके पछता रहा है। शादी के केवल दो दिनों बाद ही पत्‍नी ने ऐसा झटका दिया कि बेचारे को समझ में नहीं आ रहा कि करे तो क्‍या? पति बेचारा नई-नवेली पत्‍नी को शापिंग कराने बाजार लेकर गया था। वहां ऐसा हुआ कि सीधे थाने पहुंचना पड़ा। मामला सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र का है। पति ने पुलिस को हैरान करने वाली कहानी बताई है। यहां शादी के महज दो दिन बाद ही एक नवविवाहिता लापता हो गई। पति ने गड़खा थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पति ने कहा है कि वह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी कपूर का रहने वाला है। उसकी शादी गड़खा थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई। शादी के दो दिनों बाद चौथी आई तो उसकी पत्नी शापिंग के लिए गड़खा बाजार चलने की जिद करने लगी। पति बेचारा पत्‍नी की ख्‍वाहिश पूरी करने के लिए मायके के पास वाले बाजार में पहुंच भी गया। यहां वह शापिंग कराने में जुटा था, लेकिन पत्‍नी किसी और तैयारी में जुटी थी। जब पति को पूरा मामला पता चला, तो बात हाथ से निकल चुकी थी। इसी बीच गड़खा बाजार के खोदाईबाग रोड से उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की नीयत से फरार हो गई। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि बक्सा और तिजोरी से 20 हजार रुपये और सोने व चांदी के गहने गायब हैं। इस मामले में गड़खा थाना क्षेत्र के हकमा गांव के एक युवक को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, परसागढ़– एकमा रोड पर हुस्सेपुर गेट मोड व पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर शाम बदमाशों ने सिवान के एक युवक से उनकी बाइक लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिला के पचरुखी थाना के घोरगहियां गांव निवासी जयप्रकाश सिंह अपने संबंधी के साथ सेंदुआर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने आगे से घेरकर उन्हें रोक लिया व हथियार के बल पर उनकी बाइक लूट लिया और हुस्सेपुर की तरफ भाग गए। पीड़ि‍त द्वारा इस घटना की सूचना एकमा थाना पुलिस को दी गयी । थानाध्यक्ष शिकायती आवेदन लेकर जांच में जुट गए हैं।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This