मवेशी तस्करी : घोटाले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता, मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीबीआइ द्वारा अगस्त में गिरफ्तारी के बाद से आसनसोल के विशेष सुधार गृह में न्यायिक हिरासत में बंद मंडल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 नवंबर को पांच घंटे की पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। राज्य के जेल सेवाओं के अधिकारियों ने कहा कि मंडल ने रविवार सुबह में तेज खांसी, जकड़न, सीने में दर्द और हल्का बुखार की शिकायत की। इसके बाद आसनसोल सुधार गृह के डाक्टरों द्वारा आगे की जांच के लिए रेफर करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।मंडल अगस्त से आसनसोल सुधार गृह में न्यायिक हिरासत में हैं। आसनसोल में सीबीआइ की विशेष अदालत ने तब से उनके वकील द्वारा बार-बार जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. 17 नवंबर को इस मामले में ईडी के अधिकारियों ने जेल परिसर के भीतर पांच घंटे से अधिक समय तक मैराथन पूछताछ के बाद मंडल को गिरफ्तार किया। चूंकि उन्होंने गिरफ्तारी मेमो पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया इसलिए ईडी के वकील ने उन्हें केंद्रीय एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है। इधर, अनुब्रत के अस्पताल में भर्ती होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर मंडल सच में बीमार हैं तो उनका इलाज कराया जाएगा, लेकिन अगर यह बीमारी नई दिल्ली जाने से बचने के लिए है, तो वह एक समय के बाद इससे बच नहीं पाएंगे।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This