बुलंदशहर: शव के 36 टुकड़े करने की बात करने वाले आफताब के समर्थक की हुई शिनाख्त, सिकंदराबाद का है युवक

बुलंदशहर, क्राइम इंडिया संवाददाता, ओम शुक्ला। महरौली के श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब के पक्ष में 35 से बजाए गुस्से में शव के 36 टुकड़े करने की बात कहने वाले युवक की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और उसका वास्तविक नाम विकास कुमार है। हालांकि पुलिस की तीन टीम अभी भी दिल्ली के लाल किले पर डेरा डाले हुए है लेकिन आरोपित गिरफ्त में नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर साक्षात्कार के दौरान एक युवक ने खुद को बुलंदशहर का निवासी बताते हुए अपना नाम प्रसारित वीडियो में राशिद खान बताया था। युवक ने हत्यारोपित आफताब द्वारा गुस्से में शव के 35 की बजाए 36 टुकड़े करने की बात कही थी। इंटरनेट मीडिया में उसका यह बयान तेजी से प्रसारित हो रहा है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस लगी और सामाजिक संगठनों ने युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर साक्षात्कार लेने वाले इंटरनेट मीडिया रिपोर्टर से पूछताछ की और उसके ठिकाने का पता लगाया। युवक लाल किले के आसपास शाम के समय रेहड़ी लगाता है। पुलिस ने तीन दिनों से लाल किले पर डेरा डाल रखा है। आसपास के लोगों से पता चला कि प्रसारित वीडियो में जो युवक साक्षात्कार दे रहा है उसका वास्तविक नाम विकास कुमार है और सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वर्षों पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था लेकिन काम न मिलने पर रेहड़ी लगाने लगा। जिस स्थान पर उसने इंटरनेट मीडिया को साक्षात्कार दिया है, उसी स्थान पर वह रेहड़ी लगाता है। पुलिस ने आसपास में वीडियो और फोटो के माध्यम से युवक की शिनाख्त की है। हालांकि युवक पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विवादित बयान देने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। वह बुलदशहर निवासी है और उसका वास्तविक नाम राशिद खान नहीं विकास है। साक्षात्कार में युवक ने अपना नाम बदलकर क्यों बताया इसकी जानकारी युवक से पूछताछ करने के बाद ही पता चलेगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This