मेरठ क्राइम : भाजपा नेत्री के घर पर लाखों की चोरी, पड़ोस की महिला पर जताया शक

मेरठ, क्राइम इंडिया संवाददाता, ओम शुक्ला। मेरठ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां लिसाडी गेट क्षेत्र के लक्‍खीपुरा में शुक्रवार देर रात को चोरों ने भाजपा नेत्री के घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर पर ताला लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं भाजपा नेत्री ने पड़ोस की महिला पर ही चोरी का शक जताया है। वहीं भाजपा नेत्री ने चोरी की वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है। लक्‍खीपुरा जामिया चौक पर भाजपा नेत्री अल्‍पसंख्यक मोर्चा की महानगर महामंत्री रिहाना बेगम पत्नी अती मौहम्‍मद परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार को मकान का ताला लगाकर पड़ोसी शमीना की चाबी देकर बीमार रिश्‍तेदार को देखने के लिए बागपत स्थित खिदोडी गांव गयी थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। शनिवार तड़के चार बजे पड़ोसी समीना ने मकान का ताला टूटा देख भाजपा नेत्री को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भाजपा नेत्री मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि चोर उसके यहां से एलसीडी, सोना चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, पचास हजार की नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर थाना थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेत्री ने पुलिस को बताया की वह अपने घर की चाबी पड़ोसी महिला को देकर गयी थी। रात्री में 11 बजे फोन कर पडोसी से पूछा तो उसने कहा कि मकान में उसका बेटा सो रहा है। भाजपा नेत्री ने पड़ोसी महिला पर चोरी करने का शक जताया है। भाजपा नेताओं ने जल्द खुलासे की मांग की है। इंस्‍पेक्‍टर लिसाडी गेट कुलदीप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This