बिहार : जय माल के बाद अचानक दुल्हन ने किया शादी से इनकार, स्टेज पर लड़की को देखता रह गया दूल्हा

जागरण संवाददाता, छपरा:  बिहार के सोनपुर में एक शादी में दूल्हे को बिना दुल्हन को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जयमाल के बाद अचानक दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी देर तक चला मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हना नहीं मानी।सोनपुर में जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद वधू ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। परिणाम स्वरूप बिना दुल्हन के ही शुक्रवार की देर रात बारात वापस लौट गयी। बताया जाता है कि बारात छपरा शहर से सोनपुर आई थी। हालांकि लड़के पक्ष वालों का कहना है कि लड़की पसंद नहीं आयी। इसलिए शादी से इंकार कर दिये। बारात वापस लौटने की घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर के गोला बाजार के एक दुकानदार की बेटी की बारात छपरा टाउन के एक मोहल्ले से आई थी। दरवाजा लगाए जाने की रस्म पूरी हुई। नाचते गाते बारातियों ने जलपान भी किया। इसके द्वारपूजा की रस्म पूरी की गई। इसके थोड़ी ही देर बाद जयमाला का कार्यक्रम आयोजित था। जयमाल के दौरान लड़की स्टेज पर आकर बैठी। दूल्हा जैसे ही जयमाला के स्टेज पर पहुंचे, वधू की सहेलियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म भी पूरी हुई। जयमाल के थोड़ी ही देर बाद वधू ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई। मान मनौवल का दौर काफी देर तक चलता रहा। लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। उसके पिता के द्वारा भी समझाने की कोशिश की गई। अतंत: दूल्हे को बिना दुल्हन के साथ लिए ही बारातियों के संग अपने घर वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस बाबत किसी भी पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी गई। किसी ने कोई आवेदन भी थाना में नहीं दिया है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This