मुरादाबाद, क्राइम इंडिया संवाददाता। मुरादाबाद में शादी का एक अजीबो-गरीब मामला सामनेआया है। यहां लड़की शादी धूमधाम से हुई। उसके बाद दान दहेज के साथ दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। लेकिन, जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसने कार से उतरने से इनकार कर दिया। ससुराल की डेहरी लांगने से इनकार करने पर ससुराल वालों के होश उड़ गए। काफी मान मनौव्वल की गई लेकिन, दुल्हन कार से नहीं उतरी और न ही ससुराली की डेहरी लांगी। इस पर ससुराल वालों ने दुल्हन को उसी कार से वापस मायके भेज दिया। विदाई के कुछ घंटे बाद ही लड़की लौट आने पर मायके में भी खलबली मच गई। वजह पता चली तो घर वालों ने माथा पकड़ लिया। अब दोनों पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। मामला मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की और सारी रस्में पूरी होने के बाद लड़की को दूल्हे की सजी कार में बैठाकर ससुराल के लिए विदा किया लेकिन कुछ घंटे बाद ही लड़की के परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की वापस घर लौट आई है। यह सुनकर सब परिजन सन्न रह गए। परिवार ने अपनी पुत्री की शादी उत्तराखंड के बाजपुर कस्बे के पास एक गांव में तय की थी। तय तारीख के अनुसार शनिवार को युवती की बरात बड़े ही बाजे गाजे के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंची। सारी रस्में पूरी होने के बाद लड़की पक्ष ने बरात की खूब खिदमत की और उसके बाद लाल जोड़ा पहनकर दुल्हन को दूल्हे की कार में बैठा कर परिवार वालों ने आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। लड़की को विदा करने के कुछ देर के बाद लड़की पक्ष को लड़के पक्ष से सूचना मिली कि दुल्हन ने ससुराल पहुंचकर गाड़ी से उतरने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह किसी और लड़के से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी कर दी है। नई नवेली दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने लाख कोशिश की मनाने की लेकिन, दुल्हन ने कार से पैर जमीन पर रखने से इनकार कर दिया। काफी फजीहत होने के बाद लड़का लड़की को उसके मायके लेकर पहुंच गया। अब दोनों पक्षों में पंचायत का दौर जारी है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71584
Total views : 73092