भागलपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। पश्चिम बंगाल की छोरी को भागलपुर इतना भा गया कि वह अपने पति का घर छोड़कर यहां आ गई। प्रेमी के लिए उसने अपने पति व एक तीन वर्ष बेटे छोड़ दिया। सोमा वर्मन शादी से पहले से ही दीपक वर्मन से प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे पसंद करते थे। लेकिन सोमा की शादी घर वालों ने दीपक से साथ नहीं कराकर किसी अन्य युवक के साथ करवा दिया। लेकिन सोमा को तो दीपक पसंद था। वह उसके बिना एक पल नहीं रह सकती थी। किसी तरह अपने पति के साथ चार वर्ष रही। इस दौरान उन्हें एक पुत्र भी हुआ। लेकिन दीपक का प्यार वह भूला नहीं सका। एक दिन सोमा अपने पति वे बेटे को छोड़कर भाग गई। दीपक को बुलाई और मां काली की मंदिर में शादी कर ली। सोमा व दीपक भागलपुर सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) परिसर में लगे फूल पत्ती के बीच घंटों बैठ कर प्यार भरी बातें करते देखे जा रहे हैं। कई दिनों से एग्रीकल्चर के कैंपस में प्रेमी युगल को घूमते देख सबकी निगाहें बरबस उस ओर खींच जा रही थी। जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालूरघाट थाना अंतर्गत सोबराश्यामपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक वर्मन बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंडर ग्राउंड पथ में प्रशिक्षित लेबर के रूप में काम कर रहा है। दीपक भी पश्चिम बंगाल का ही है। दीपक को पड़ोस की लड़की सोमा वर्मन से बचपन से ही प्यार था। लेकिन सामाजिक प्रतिबंध और स्वयं की बेरोजगारी की वजह से प्यार परवान नहीं चढ़ सका। घर वाले भी इस शादी को तैयार नहीं हुए। प्रेमिका की शादी उक्त जिला के कुमारगंज थाना अंतर्गत सइदपुर गांव के निवासी गौतम वर्मन के साथ चार वर्ष पहले हो गई। सोमा को शादी के एक वर्ष बाद पुत्र हुआ। सोमा ने बताया कि पति गौतम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। रोज प्रताड़ित करता है। जान मार देने का भी प्रयास करताा है। सोमा अपनी यह व्यथा दीपक को शेयर करती थी। आखिरकार दीपक व सोमा ने एक साथ जीने मरने का कसम खाते हुए वहां भागकर रास्ते में काली मंदिर में शादी कर ली। फिर दोनों सबौर बीएयू पहुंची। दोनों खानकित्ता में किराए में रह रहा है। पहले पति गौतम वर्मन ने बंगाल के सइदपुर थाना में पत्नी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। बंगाल पुलिस ने सबौर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। सबौर पुलिस ने तहकीकात कर दोनों को बरामद कर थाना ले आया। लड़की पक्ष के परिवार के स्वजन भी सबौर थाना में पहुंचे हैं। लेकिन एक बच्चे की मां पहले पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। उसने अपने प्रेमी दीपक से शादी कर ली है। अब साथ ही जीने-मरने और साथ-साथ रहने की बात कह रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71613
Total views : 73122