भरतपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। राजस्थान के भरतपुर जिले में दो देवरों ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। जिस समय देवरों ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया, उस वक्त उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। भाभी चाय बनाने रसोई में गई तो मौका पाकर देवरों ने वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला भरतपुर जिले में गढ़ी बाजना गांव का है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय भाभी के साथ 22 और 23 साल के देवरों ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। देर रात जब पति घर आया तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इस पर शनिवार को दोनों के खिलाफ गढ़ी बाजना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों आरोपित पीड़िता के पति के चाचा के लड़के हैं। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही बयान लिए गए हैं। पीड़िता ने कहा कि दोनों ने उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया था, जिससे वह चिल्ला नहीं सकी और उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, हनुमानगढ़ में एक दस साल की लड़की से उसके जीजा सहित तीन अन्य लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपितों की पहचान लड़की के जीजा लखन, सूरज और बट्टू के रूप में हुई है। बाल कल्याण समिति ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71613
Total views : 73122