मेरठ क्राइम : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला

मेरठ, क्राइम इंडिया संवाददाता। मेरठ शहर के आबूलेन स्‍थित होटल राजमहल में केरल के दो परिवारों से ठगी करने वाले आरोपित अनिल के बारे में राजस्थान पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पीडि़त परिवार को दिल्ली से मेरठ तक आने का खर्च भी अनिल ने ही दिया था। उन्हें बताया गया कि वेस्ट यूपी के 15 लोगों का भी इंटरव्यू होना हैं। इसलिए मेरठ को सेंटर बनाया गया है। आरोपित के झांसे में आकर परिवार के लोग दिल्ली से मेरठ पहुंच गए थे। केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी अभिलाष और राहुल को जर्मनी की कास्मेटिक कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू कराने को अनिल कुमार बेरवा पुत्र महेश वेरवा निवासी विकास विहार टंक राजस्थान ने आबूलेन स्थित राजमहल होटल में बुलाया था। अभिलाष और राहुल के परिवार को खाने में नशीली गोलियां डालकर खिलाई। उसके बाद दोनों परिवारों से 1.95 लाख की रकम ठग कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की पड़ताल के लिए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया है। उसके बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपित की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई, जिसके आधार पर आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया कि आरोपित का मास्क हटा हुआ फोटो भी पुलिस को मिल गया है। भैंसाली बस स्टैंड पर टैक्सी स्टैंड से आरोपित ने एक कार किराए पर ली थी। उसके बाद आरोपित रेलवे स्टेशन से टैक्सी में बैठाकर केरल के दोनों परिवारों को राजमहल होटल तक ले गया था। उसके बाद सुबह ही इसी टैक्सी में दिल्ली कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर पहुंचा था। पुलिस की टैक्सी चालक को पकड़ लिया है, जो टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला है। टैक्सी चालक से भी आरोपित के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपित की तलाश में टीम लगाई गई है। ताकि दोबारा से ठगी की घटना को अंजाम नहीं दे सकें।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This