मेरठ : शिक्षिका से अभद्रता कर मुझे तुमसे प्यार है (I Love You) बोलने के मामले में नया मोड़, मुख्य आरोपित ने दी जान से मारने की धमकी

मेरठ, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला। किठौर क्षेत्र के इंटर कालेज में शिक्षिका से अभद्रता कर आइ लव यू बोलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के प्रकरण में नया मोड़ आया है। मुख्य आरोपित किशोर द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौच व मुकदमा वापस न लेने पर भुगत लेने, जान से मारने की धमकी दी गई है।पीड़िता ने किशोर उसकी मां व पिता के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित किशोर की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धमकी के बाद से शिक्षिका और उसके स्वजन भयभीत है। मुख्य आरोपित के घर पर ताला लटका हुआ है। दो बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया है। किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कालेज में छात्र द्वारा शिक्षिका को आइ लव यू बोलने व अभद्रता करने की दो वीडियो वायरल करने के मामले में तीन छात्र व एक छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार देर शाम बाल अपचारियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस स्वजन को थाने ले आई। जिसके बाद स्वजन ने दो बालअपचारियों को पुलिस को सौंप दिया। दोनों को पुलिस ने सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया। मुख्य आरोपित बालअपचारी का झोलाछाप पिता आरिफ बेटे व बेटी को लेकर फरार है। पीड़ित शिक्षिका ने आरिफ, उसकी पत्नी रिजवाना और किशोर बेटे के खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी है। तहरीर पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि दबिश देकर रिजवाना को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के भाई ने कहा कि कालेज के प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित शिक्षिका के प्रार्थना पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया था। यदि वह छात्रों पर स्कूल में मोबाइल लाने पर रोक लगाते व अभद्रता करने वाले छात्रों पर शिकंजा कसते तो ये नौबत नहीं आती।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This