जौनपुर : में बरात देखने गई मासूम को बनाया हवस का शिकार, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती

जौनपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला। मधुपुर बाजार के निकट एक गांव में शुक्रवार की रात मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई। अज्ञात व्यक्ति ने पड़ोस में बरात देखने गई मासूम बालिका को हवस का शिकार बना डाला। दुराचार के बाद आरोपित बालिका को लस्प-पस्त हाल में छोड़कर भाग गया। पीड़िता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वजन की तहरीर पर पुलिस दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चिह्नित करने में जुटी है। आठ वर्ष की बालिका घर के बगल आई बरात देखने गई थी। वहीं किसी बहाने से कामांध व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और दुष्कर्म करने के बाद खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उसे घर पहुंचाया। उसकी हालत देख स्वजन स्तब्ध रह गए। स्वजन ने दहला देने वाली घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी अब जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बरात में शामिल लोगों से पूछताछ के अलावा वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।  उसका गहन उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के साथ ही अपराधी के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि बरात का शोर शराबा का फायदा उठाकर किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि बालिका की हालत अस्‍पताल में चिंताजनक बनी हुई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित को चिन्हित करने के साथ ही एक एक संदिग्‍ध की पड़ताल की जा रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This