पश्चिम बंगाल : कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में नौकरी का बांट रहा था फर्जी पत्र, ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

पश्चिम बंगाल कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता, सईद अनवरकोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में नौकरी देने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक जालसाज को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने अभियुक्त गोविंद बारुई को नदिया के रानाघाट से पकड़ा है। अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात  दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसके पास से लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार गत सितंबर 2022 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कोलकाता की मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रीति महतो ने घटना को लेकर कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट खोलकर नौकरी का विज्ञापन देता है। यही नहीं जालसाज विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले युवाओं को रुपये लेकर नकली पत्र देता है। बीते कुछ दिनों में अभियुक्तों ने कई युवाओं से ठगी की है। घटना की जांच के दौरान पुलिस ठगी के शिकार युवाओं से मिली अभियुक्त के बैंक अकाउंट और फोन नंबर का सीडीआर खंगाल कर उसे चिन्हित किया। इसके बाद अभियुक्त गोविंद बारुई को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर पता लगा रही है उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लेकर चूना लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के डीडी के अधिकारियों ने दोनों को पकड़ा है। अभियुक्तों के नाम अभिजीत बसाक और अभिजीत मुखर्जी हैं। मंगलवार को अभियुक्तों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उन्हें सात दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This