पश्चिम बंगाल : बंगाल के दक्षिण 24 परगना से भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, साकेट बम और आग्नेयास्त्र (बंदूक) बरामद किये गये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार देर रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘काशीपुर थाना क्षेत्र के नातापुकुर इलाके में नबीरूल मोल्ला के घर से हमने 15 किलोग्राम गन पाउडर, एक बंदूक, बम बनाने में काम आने वाले धातु के 17 खाली बक्से और एक अर्धनिर्मित बंदूक जब्त की।’ इसके बाद मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बंगाल में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार हथियारों और बमों की बरामदगी हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल भी ममता सरकार के खिलाफ हमलावर है। बता दें कि इससे पहले सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके में बमबाजी की घटना से दहशत फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने बम विस्फोट की आवाज सुनने का दावा किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह तलाशी अभियान में इलाके की सड़क से तीन ताजा बम बरामद किए। यह बम क्यों और किस उद्देश्य से रखा गया था पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया नवापल्ली में सोमवार देर रात बम विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाका रात के 2.30 से 2.40 के बीच हुआ। पहले तो लोगों को लगा कि फुटबाल विश्व कप में ब्राजील और पुर्तगाल के बीच चल रहे मैच में हार-जीत की खुशी में किसी समर्थक ने बम फोड़ा है। लेकिन विस्फोट की तीव्रता काफी अधिक होने के कारण माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी असामाजिक तत्वों का हाथ है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This