क्राइम इंडिया संवाददाता, सईद अनवर। खुद की मौत का स्वांग रचने वाली पायल भाटी को पहले नहीं पता था कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। यह झूठ पायल को पांच दिन पहले ही पता चला था। उसके बाद उसने अजय ठाकुर की हत्या करने की योजना बना ली थी। इसी बीच पायल पुलिस के हत्थे चढ़ गई। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि हेमा का शव पायल के घर में बने मंदिर के समीप मिला था। बता दें कि जी टीवी पर आने वाले सीरियज कुबूल है को देखकर दादरी के बडपुरा गांव की रहने वाली युवती पायल भाटी ने प्रेमी के साथ मिलकर खुद की मौत का स्वांग रच डाला। पायल ने प्रेमी अजय ठाकुर से खुद की कद काठी से मिलती जुलती युवती हेमा चौधरी का गौर सिटी माल के सामने से अपहरण करवाया।पायल ने यह पूरी साजिश अपनी माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची। पायल माता-पिता की मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी स्वाति, बुआ के लड़के सुनील व भाभी के दो भाईयों गोलू व कौशिंद्र को मानती है। पायल की योजना चारों की हत्या करने की थी। पायल के पिता ने सुनील से पांच लाख उधार लिए थे। उधार की रकम वापस करने के लिए सुनील पायल के पिता पर दबाव बनाता था। सुनील की हत्या करने के लिए पायल ने कई बार रेकी की थी। केस में बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत वादी है, इस वजह से मामले की निष्पक्षता के लिए केस को बादलपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी की वजह से पुलिस को जांच में आसानी होगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72333
Total views : 74162