गदरपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : अभी बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड की आग शांत नहीं हुई थी कि एक और दर्दनाक मामला सामने आ गया। ऊधमसिंह नगर के गदरपुर के एक युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती पर पाटल से हमला कर दिया, जिसमें उसका एक हाथ कट गया। केरल में लिव-इन में रह रही अरुणाचल की युवती को दूसरे युवक के साथ देख गदरपुर के युवक ने उस पर पाटल से हमला कर दिया। हमले में युवती का हाथ कट गया और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। ऊधमसिंहनगर जिले की पुलिस इस मामले में केरल पुलिस से संपर्क करने की कोशिश में है। साथ ही आरोपित युवक के गदरपुर स्थित महतोष स्थित गांव में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केरल पुलिस ने इस तरह की घटना की कोई विधिवत सूचना नहीं दी है। मंगलवार को युवती के घायल होने की जानकारी भी गांव के ही केरल में रहने वाले कुछ युवकों ने अपने स्वजन को दी है। गदरपुर के महतोष गांव निवासी युवक केरल में एक ब्यूटी पार्लर में छह साल से काम करता है। जहां उसकी मुलाकात अरूणाचल की युवती से हुई। जिसके बाद दोनों ही लिव-इन में रहने लगे। बताया जा रहा है कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में गांव आया था। जब वह वापस लौटा तो वहां युवती को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया। तीन दिसंबर को जब युवती बाजार में अपने उसी दोस्त के साथ जा रही थी तो उस पर हमला कर दिया। उसके दोस्त ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान युवती का हाथ कट गया। आसपास के लोगों ने उसे केरल के कोटयम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सोमवार को इंटरनेट मीडिया में खबर प्रसारित हुई तो गदरपुर भी चर्चा में आ गया। गदरपुर थाना पुलिस ने आरोपित युवक के घर पहुंचकर स्वजन से जानकारी भी जुटाई, लेकिन कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका। केरल पुलिस ने भी फरार आरोपित युवक के संबंध जानकारी लेने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस से तीन दिन बीतने के बाद भी कोई संपर्क नहीं किया है। मंगलवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देश के बाद गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने ग्राम प्रधान को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। जिसके बाद केरल पुलिस से भी जानकारी जुटानी चाही, लेकिन शाम तक संपर्क हो सका था। इंटरनेट मीडिया में इस तरह की खबर प्रसारित हो रही है। केरल पुलिस ने जिले की पुलिस को अब तक इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है और न ही संपर्क ही किया है। मामले में किसी तरह की मदद मांगने पर जिला पुलिस हरसंभव मदद करेगी। केरल पुलिस से पुख्ता जानकारी मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72476
Total views : 74370