गवालियर, क्राइम इंडिया संवाददाता : मध्यप्रदेश में गवालियर के माधेगंज इलाके में मिस्त्री की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को क्लीन चिट दे दी है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतक शख्स अपने घर पर सो रहा था, तभी पत्नी के प्रेमी ने गुस्से में आकर उस पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी ने शख्स पर धारधार चाकू से कई बार हमले भी किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी से रातभर पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी समीर खान ने मिस्त्री अनवर खान को पहले गोली मारी फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया, जहां मिस्त्री लहूलुहान पड़ा हुआ था। गोली लगने के बाद आरोपी समीर ने अनवर पर चाकुओं से भी कई बार हमले किए। वहीं पुलिस का कहना है कि पत्नी का इस हत्या में कोई भी हाथ नहीं था। पत्नी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसे ये भी नहीं पता था कि समीर उसके पति पर हमला करने वाला है। दरअसल, पुलिस को अनवर की पत्नी पर पहले से ही शक था। पुलिस ने पत्नी और आरोपी दोनों को अलग-अलग बिठाकर पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि पत्नी की समीर के साथ नजदीकियां थी जिसके कारण उसकी और अनवर की अस्कर लड़ाई होती थी। बता दें कि इस मामले में आरोपी समीर पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने समीर से वादा किया था कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहेगी। जब अनवर जेल से छूटा तो पत्नी अनवर के साथ रहने लगी और यही बात समीर को अच्छी नहीं लगी। इसके बाद ही समीर ने अनवर के खिलाफ हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी वहीं मृतक की पत्नी को क्लीन चिट मिलने के बाद काफी हंगामा होने की भी आशंका जताई जा रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71635
Total views : 73146