बोकारो, क्राइम इंडिया संवाददाता: आज से दो साल पहले आरोपित अरमान ने पहले 14 वर्षीय किशोरी को पहले अपने प्रेम-जाल में फंसाया और फिर होली के दिन उसे अपने घर पर बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद अरमान ने किशोरी के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने लगातार दो वर्षों से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने दो साल से चल रहे यौन शोषण का विरोध किया तो उसने स्कूल के मेल पर उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। स्कूल प्रबंधन ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला थाना पहुंचा और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी की है। किशोरी की मां ने बताया है कि उन लोगों को सेक्टर चार स्थित बेटी के स्कूल के प्रबंधन से तीन दिसंबर को जानकारी मिली कि एक अश्लील वीडियो मेल पर आया है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो, बेटी ने रोते हुए कहा कि वर्ष 2020 के होली में जियाऊल उसे बहला फुसलाकर सेक्टर नौ स्थित अपने आवास में ले गया। यहां उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देते हुए वह दो वर्षों से उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। घर से उठवाने की भी वह धमकी देता था। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Edited By : Rahman











Total Users : 71613
Total views : 73122